जहानाबाद: बभना इलाके में दो महिलाओं के बीच मारपीट, एक घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया
जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के बभना इलाके में 2 गोतनी में आपसी घरेलू विवाद को ले कर जम कर मारपीट हुई है। जिसमें से एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं तो उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में घायल महिला ने सोमवार की शाम 5 बजे बताया कि घर में किसी बात को ले कर बहस हो रहा था इतने में मेरी गोतनी ने मेरे ऊपर में हमला कर दिया।