जहानाबाद: जहानाबाद बाजार में अलंकार ज्वेलर्स से ग्राहक बनकर पति-पत्नी ने चोरी की, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
बाजार स्थित अलंकार ज्वेलर्स नामक एक ज्वेलरी की दुकान में ग्राहक बनकर पति-पत्नी दुकान में आए और उन्होंने बड़े शातिर तरीके से सोने के चेन की चोरी कर ली। दुकान संचालक के अनुसार कि दोनों पति-पत्नी ग्राहक बनकर दुकान में आए थे और चेन देख रहे थे। फिर किसी तरह उन्होंने चैन की चोरी कर ली बाद में हमने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तब हमें मालूम चला।