जहानाबाद: एरकी गांव में सेना के जवान के घर चोरी, 14-15 लाख का सामान गायब
जहानाबाद में एक साथ दो सेना के जवानों के घर में चोरी होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पहली घटना जहां खगड़ियाबीघा में घटी तो दूसरी घटना एरकी में हुई। इस चोरी की घटना में चोरों ने करीब 14 से 15 लख रुपए के सामान की चोरी कर ली है। सोमवार की दोपहर 3 बजे सेना के जवान ने बताया कि वह पंजाब में पोस्टेड है और घर में कुछ कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।