सिंगरौली: मोरवा में मोबाइल दुकान के सामने युवक के साथ की गयी जमकर मारपीट, वीडियो वायरल, थाने में दर्ज हुआ मामला
पीड़ित सूरज साहू ने बताया गया कि रात लगभग दस बजे अपने भाई प्रमोद कुमार साहू के साथ संगम मोबाइल की दुकान में गया था। जब बाहर निकला तो इस्माइल खान अपने मोटर सायकल से आया और तेज आवाज में हार्न बजाने लगा। पीड़ित सूरज ने बताया कि उसके द्वारा हार्न बजाने से मना किया गया इतने में इस्माइल खान ने अपने दोस्तो को वहां बुला लिया और सबने गाली गलौंज शुरू कर दिया। मना करने पर सबने लात घूसों से मारपीट की। पीड़ित ने मामले की शिकायत मोरवा थाने में दर्ज करायी है। मोरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।