सिंगरौली: जिला अस्पताल परिसर से चोर ले गए एक बाइक बिलौजी निवासी व्यक्ति ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई शिकायत
जिला अस्पताल सह ड्रामा सेंटर परिसर में इन दिनों बाइक चोर गिरोह सक्रिय है आए दिन किसी ने किसी की बाइक चोरी हो रही है अस्पताल परिसर में सक्रिय चोर गिरोह इतने सातिर है कि जब भी कोई व्यक्ति अपनी दो पहिया वाहन से अस्पताल आता है और बाइक परिसर में खड़ी कर अंदर जाता है उसी समय गिरोह के सदस्य बाइक चुरा कर ले जाते हैं कुछ इसी तरह से बाइक चोरी का शिकार बिलौजी निवासी सुनील कुमार शाह भी हो गए हैं जिन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन अभी तक कोतवाली पुलिस चोर गिरोह का पता नहीं लगा पाई है।