सिंगरौली: पीड़िता ने परिवार के अन्य सदस्यों पर मारपीट करने का लगाया आरोप नहीं हुई न्यासंगत कार्रवाई, रौहाल निवासी महिला ने एसपी से लगाई गुहार
रौहाल गांव निवासी महिला ने आवेदन देते हुए बताया कि अपने मवेशी के लिए खेत में चारा लेने गए हुए थे तभी परिवार के अन्य सदस्य आए और हमसे गाली गलौज कर मारपीट करने लगे और उन्होंने हमें टांगी के ऊपरी हिस्से वाले डंडे से बेदम पिटाई कर दी जिससे मेरे हाथ दाढ़ी पीठ कमर में गंभीर चोट आ गई हालांकि इस मामले पर लंघाडोल थाने में मामला दर्ज है लेकिन पीड़िता का कहना है कि अभी तक उनके खिलाफ न्याय संगत कार्रवाई नहीं हुई है इसीलिए हमने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर मामले पर जल्द से जल्द जांच कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की माँग की है ।