सिंहपुर के शिवराजपुर में जमीनी विवाद के चलते खेत गई बहू मनी विश्वकर्मा को जेठ रामानंद विश्वकर्मा फुल्ले और दीपक विश्वकर्मा ने हमला कर दिया । परिजन मारपीट में घायल बहु मनी को रामपुर अस्पताल ले गए, जहां से उसे सोमवार की रात 10 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ।