हसनपुर: गांव करनखाल में में छापेमारी कर पुलिस ने मां बेटे को किया गिरफ्तार, 30 लीटर कच्ची शराब व 400 लीटर लहन बरामद
हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव करनखाल में अवैध रूप से चल रहा शराब का कारोबार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी मां बेटे को किया गिरफ्तार, मौके से 30 लीटर कच्ची शराब, 400 लीटर शराब बनाने का लहान हुआ बरामद, थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मां बेटे हैं। एक का नाम विजयपाल तो मां का नाम प्रेमवती है।