जगदीशपुर: विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा जगदीशपुर नगर में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल कार्यालय जगदीशपुर नगर के ज्ञानवृक्ष आश्रम महंती मठिया के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। महंत श्रीमान दुर्गा दास जी महाराज महंत रामजीवन दास जी महाराज के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में जिले सहित प्रखंड के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों शामिल हुए।