जगदीशपुर: होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर जगदीशपुर प्रखंड के बरनाव पंचायत कार्यालय में हुई बैठक
होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर जगदीशपुर प्रखंड के बरनाव पंचायत कार्यालय में बैठक हुई। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश पाल व सभी वार्ड सदस्यों ने अपील करते हुए कहा कि होली का त्यौहार आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं। अगर कोई व्यक्ति आपसी सौहार्द बिगाड़ना चाहता है तो उसकी तुरंत सूचना दें।