लोहरदगा: उपायुक्त हर मंगलवार और शुक्रवार को खुद सुनेंगे जनता की बात, शिकायतों पर होगी तुरंत कार्रवाई
लोहरदगा में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अब एक सशक्त पहल शुरू की जा रही है। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के द्वारा मंगलवार सुबह लगभग 8:00 बजे जानकारी दिया गया कि उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से समाहरणालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में “जनता मिलन” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।