गांधीसागर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गांधीसागर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 14 जून की शाम ग्राम नावली की भील बस्ती आमरोड़ क्षेत्र में मुखबिर सूचना पर दबिश दी गई।