हरदोई: सरदार पटेल जयंती के उपलक्ष्य में सुरसा में विधायक प्रभाष कुमार के नेतृत्व में निकाली गई एकता यात्रा, सांसद भी आए
Hardoi, Hardoi | Nov 13, 2025 सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एकता यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा दया नंद इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर सुरसा कस्बे होते हुए युग निर्माण विद्या मंदिर रामपुर तक पहुंची। इसके बाद यात्रा विद्यालय में सभा के रूप में परिवर्तित हुई।