हरदोई: सिनेमा चौराहे के पास ऑटो में मोबाइल चला रही किशोरी उछलकर सड़क पर गिरी, सहेलियों ने उठाया
Hardoi, Hardoi | Nov 13, 2025 ऑटो में बैठकर कुछ किशोरी सिनेमा चौराहे से सोल्जर बोर्ड चौराहे की ओर जा रही थी, इन्ही में एक किशोरी ऑटो के किनारे पर बैठकर मोबाइल चला रही थी, अचानक ऑटो चालक ने ब्रेक लगाया जिससे मोबाइल चला रही किशोरी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। सहेलियों ने तुरन्त ऑटो रुकवाया और सड़क पर गिरी किशोरी को उठाकर ऑटो में बैठाया। गनीमत यह रही कि पीछे से कोई वाहन नहीं आया।