हरदोई: हरदोई में पागल सांड के हमले से घायल एक किसान की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत, मरने वालों की संख्या हुई 3
Hardoi, Hardoi | Nov 13, 2025 हरियावां थाना क्षेत्र में पागल सांड के हमले से घायल एक और किसान की बुधवार को लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।इस घटना में 2 लोगों की मंगलवार को ही मौत गई गई थी। सांड के हमले में मरने वालों की संख्या अब तीन हो गई है।जबकि एक घायल का उपचार अब भी गंभीर हालत में लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।कुत्ता काटने से पागल हुए सांड ने किसानों पर हमला कर दिया था।