हरदोई: हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर स्थित त्रिलोकचंद इंटर कॉलेज के पास डम्फर की चपेट में आने से एक मैकेनिक की मौत
Hardoi, Hardoi | Nov 13, 2025 सुरसा क्षेत्र के जगतपुरवा निवासी 22 वर्षीय विकास राठौर की बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विकास राठौर पेशे से मोटरसाइकिल मैकेनिक थे और बुधवार की शाम वह अपनी दुकान बंद कर हरदोई में दुकान का सामान लेने जा रहे थे। तभी हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर स्थित त्रिलोकचंद इंटर कॉलेज के पास एक डम्फर की चपेट में आ गए।