मंडला: तीन संतान नियम समाप्त होने पर ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन ने डाइट में किया अभिनंदन समारोह
Mandla, Mandla | Jun 21, 2026 तीन संतान संबंधी नियम के निरस्त होने पर ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन की जिला इकाई ने कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके के सम्मान में रविवार को चार बजे डाइट में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में टिकरवारा सरपंच डॉ श्रद्धा उईके करवेती एवं जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई।