पिंड्रा: सिंधोरा में बिल्डिंग मजदूर की मौत के बाद चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र में 7 जून को हुए सड़क हादसे में घायल एक वेल्डिंग मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को मजदूर के पिता ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ शिकायत पत्र देकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अज्ञात पिकअप चालक की तलाश में जुट गई है।