आगरा: बाबरपुर मोड़ रोड के पास से सिक्योरिटी गार्ड से लाइसेंसी रिवाल्वर व नकद लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड से हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया। सिकंदरा पुलिस, साइबर सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर, 10 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस, 500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। फरार साथी की तलाश जारी है।