आगरा: अर्जुन नगर में लोको पायलट के घर चोरी, चोरों ने जेवरात व ₹50 हजार नकद ले उड़े, पुलिस जांच में जुटी
आगरा के थाना शाहगंज वेस्ट क्षेत्र के अर्जुन नगर में लोको पायलट देवेश कुमार पचौरी के घर चोरों ने धावा बोला। घटना के समय देवेश पचौरी ड्यूटी पर आगरा कैंट गए थे और उनकी पत्नी ममता पचौरी मायके गई हुई थीं। चोर सोने-चांदी के जेवरात व ₹50 हजार नकद चोरी कर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।