आगरा: 97 लाख की चोरी का 7 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारियों समेत 3 को शाहगंज रेलवे पुल के पास गिरफ्तार, ₹96.95 लाख बरामद
आगरा में थाना मदन मोहन गेट क्षेत्र में हुई करीब 97 लाख रुपये की बड़ी चोरी का पुलिस ने महज 7 घंटे में खुलासा कर दिया। फर्म हरमीरा फुटकेयर से नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्व व वर्तमान कर्मचारी सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹96.95 लाख नकद, बैंक रसीदें और बैग बरामद किए गए।