आगरा: कैफे पर काम करना बना जान का दुश्मन, मालिक के चक्कर में कर्मचारी की हत्या, 4 आरोपी बरहन रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार
आगरा के थाना बरहन क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। पहले सड़क हादसा बताकर मामले को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन जांच में यह साजिशन हत्या निकली। बरहन पुलिस, सर्विलांस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपियों ने रेकी कर फावड़े के डंडों से बेरहमी से हत्या की। पुलिस ने कारें, मोबाइल और हथियार बरामद किए।