कोतमा: बैगा डेबरा में पेयजल की समस्या गंदे झिरिया का पानी पी रहे हैं ग्रामीण
Kotma, Anuppur | Jun 16, 2026 मंगलवार 10:00 बजे ग्राम पंचायत थानगांव के ग्राम बैगा डेबरा में पेयजल की समस्या से स्थानीय ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। यहां पेयजल के लिए दो हैंडपंप लगाए गए हैं लेकिन दोनों ही खराब हालत में है जिसके कारण ग्रामीणों को गंदे झरिया का पानी पीना पड़ रहा है जिसकी वजह से बीमारियों का खतरा ग्रामीण पर बना हुआ है।