बिरसा मुंडा जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सुडग़ांव से आत्मशक्ति ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय कुपोषण निवारण संघ और जमीनी स्तर के सहयोगियों के साथ मिलकर मप्र सहित सात राज्यों में स्वदेशी यात्रा श्रवण अभियान की शुरुआत की गई। यह यात्रा 15 मार्च तक चलेगी। रविवार को 4 बजे यह यात्रा सुड़गांव पहुंची। जहां स्वागत किया गया।