सीतापुर (यूपी) के सरकारी स्कूल से सामने आई यह वीडियो इंसानियत को शर्मसार करने वाली है।
मासूम बच्चों को मिड-डे मील के नाम पर हल्दी का पीला पानी और जली हुई रोटियां परोसी जा रही हैं। यही है वो “पोषण” जिसके बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं?
बच्चों के भविष्य की बातें करने वाली सरकार पहले उनकी थाली तो देख ले। जब मासूमों के हिस्से का खाना भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाए, तो यह सिर्फ लापरवाही नहीं, पूरे सिस्टम की संवेदनहीनता है।
बच्चों के निवाले पर डाका डालने वालों को जवाब देना होगा। मासूमों की थाली के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
#Sitapur #MidDayMeal #GovtSchool #up
#dainiknewssach
Mau, Chitrakoot | Aug 5, 2026