कोरबा: कोतवाली और कटघोरा थाना प्रभारियों की अदला-बदली, कई पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी
Korba, Korba | Jun 29, 2026 पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए सात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के तहत कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीलाल