करौली: करौली में 41 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन 20 अक्टूबर को
करौली जिला मुख्यालय पर दशहरा महोत्सव का आयोजन 20 अक्टूबर को पुरानी पुलिस लाइन कॉलेज के पीछे होगा। 41 फीट ऊंचे रावण का दहन, भगवान श्रीराम दरबार और हनुमान जी की झांकियां मुख्य आकर्षण होंगी। नगर परिषद सभापति और पुलिस प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।