बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह फीनिक्स मॉल की तरफ से आ रहा था। तभी दबंगों ने रास्ते में उसकी बाइक रोक ली और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।