बरेली: शीशगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी को तमंचे और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
शीशगढ़ थाना पुलिस ने कल एक आरोपी को तमंचे और कारतूस के साथ पकड़ा है। थाना पुलिस ने कल शाम आरोपी गुलबाज खाँ को एक तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अखिल कुमार, हेड कांस्टेबल सुमित शर्मा, कांस्टेबल सौरभ कुमार की अहम भूमिका रही।