बरेली: फरीदपुर में युवक की बाइक से भिड़ंत के बाद इलाज के दौरान हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
फरीदपुर में युवक की बाइक से भिड़ंत के बाद इलाज के दौरान कल रात मौत हो गई है। मृतक मुरलीधर के भाई ने बताया कि वे कल देर रात एक घर से दूसरे घर पर बाइक द्वारा सोने जा रहा था। तभी रास्ते में दो बाइकों की भिड़त में मुरलीधर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी पर पुलिस ने आनन-फानन युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।