बरेली: फरीदपुर के बिल्सीण्डी में झोपड़ी में आग लगने से चार मासूमों की जलकर मौत
बिलसंडी में शुक्रवार दोपहर को एक झोपड़ी में आग लग गई, जिससे चार बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक गांव नवादा बिलसंडी में रामदास का मकान है। उसकी छत पर प्याल रखा था। दोपहर के वक्त किसी तरह उसमें आग लग गई।