महोबा: शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में कलयुगी पिता की शर्मनाक करतूत, बेटी से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
Mahoba, Mahoba | May 26, 2026 पिता पर अपनी 19 वर्षीय बेटी से छेड़खानी का आरोप लगा है। पीड़िता की विकलांग मां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपी ने बेटी के साथ जबरन अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पहुंची मां के साथ भी आरोपी ने मारपीट की और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।