शेखपुरा: जिले के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न विभागों के द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
स्वास्थ्य विभाग शेखपुरा के द्वारा आज आर॰आई दिवस के आयोजन के साथ-साथ जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी उपस्थित लोगों से दिनांक 19.04.2024 को निर्धारित मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की गई।