शेखपुरा: शेखपुरा डीएम ने वीडियो संदेश जारी कर 19 अप्रैल को जिले वासियों को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है
शेखपुरा डीएम ने वीडियो संदेश जारी कर 19 अप्रैल को शेखपुरा जिले वासियों से बढ़-चढ़कर लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा देश का भविष्य आम जनता के हाथों में है। बेहतर कैंडिडेट को वोट दें ताकि देश का विकास हो सके। इस दौरान उन्होंने महिलाओं युवाओं बच्चों एवं वृद्ध जनों से बढ़-चढ़कर बिना भय के वोट डालने की अपील की।