भिंड नगर: भिंड के एडिशनल एसपी संजीव पाठक का हुआ सम्मानपूर्वक सूर्या होटल पर विदाई समारोह,दो वर्ष के कार्यकाल को बताया यादगार
भिंड जिले के एडिशनल एसपी संजीव पाठक के भोपाल तबादले के बाद शुक्रवार दोपहर 1 बजे सेमरपुरा स्थित सूर्या होटल मे उनके सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी मनोज चौधरी 'कल्लू' द्वारा किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।समारोह के दौरान लोगो ने एएसपी संजीव पाठक के कार्यकाल को यादगार बताया