बंदरा: पीयर थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता किशोरी यूपी से हुई बरामद, मौके से प्रेमी हुआ गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के पीयर थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता किशोरी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से बरामद किया है। इसके साथ ही उसके प्रेमी को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जिसे गुरुवार सुबह करीब 11 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सब इंस्पेक्टर नवेदिता कुमारी ने बताया 31 मार्च को थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी लापता हो गई थी।