नवाबगंज: जैदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस टीम ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
थाना जैदपुर पुलिस ने सोमवार करीब 5:50 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा आज अभियुक्त मो0 इम्तियाज पुत्र मो0 लतीफ निवासी ग्राम अहमदपुर थाना जैदपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर व एक कारतूस जिंदा .315 बोर बरामद किया गया। उक्त संबंध में थाना जैदपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज किया गया