महागामा: शिक्षकों को 2 महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट
राज्य के कोषागार से वेतन निकासी की बात गलत तरीके से सामने आने के बाद सरकारी कर्मियों को वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है जिसके कारण महागामा के स्कूली शिक्षकों को दो महीने से वेतन नहीं मिल रहा है जबकि वेतन के लिए आवंटन आ चुका है लेकिन भुगतान नहीं हो रहा है। शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं होने से उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।