सदर विधायक आनंद मिश्र बक्सर के औद्योगिक क्षेत्र का जायजा लेने बाईक से निकल पड़े। बिना किसी पूर्व सूचना के किए गए इस निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्थानीय उद्यमियों से सीधे मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं और चुनौतियों को विस्तार से समझा। इसकी जानकारी सदर विधायक आनंद मिश्र ने दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योगों के विकास से ही क्षेत्र में रोज़गार बढ़ेगा।