विदिशा नगर: 10 साल से नहर की सफाई नहीं, पानी के लिए किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
नटेरन तहसील के ग्राम सेऊ के किसान मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और सिंचाई व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि संजय सागर बांध की मुख्य नहर डी-2 से जुड़ी एलएन-2 माइनर नहर में करीब दस वर्षों से सफाई नहीं हुई है। नहर में मिट्टी जमा होने के कारण खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे खेती प्रभावित हो रही।