बोध गया: ज़मीन विवाद में मारपीट: मगध विश्वविद्यालय पुलिस ने हत्या के प्रयास में 1 को किया गिरफ्तार
Bodh Gaya, Gaya | May 27, 2026 मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सुशील कुमार ने बुधवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वादी ने आवेदन देकर बताया कि वह अपनी जमीन पर घर बना रहे थे। इसी दौरान गांव के ही उज्जवल कुमार अपने साथियों के साथ पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा।