सिकंंदराबाद: चोला थाना क्षेत्र के नगला बंसी गाँव में हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है
चोला थाना क्षेत्र के नगला बंसी गाँव में हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह भीग गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।पिछले कुछ दिनों से किसान कड़ी धूप के बीच अपनी गेहूं की फसल की कटाई और उसे समेटने में लगे थे। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है।