हमीरपुर: कोतुपुर पटिया में पहुंचे सपा के डेलिगेशन ने नाव डूबने से मृतकों के शोकाकुल परिवारों को दी सांत्वना
हमीरपुर जिले के कुरारा थाना के कोतुपुर पटिया में नाव डूबने से मृतकों के दुखी परिवारों को सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मणी की अगुवाई में डेलिगेशन पहुंचा। शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी,सपा मुखिया ने इस हादसे का संज्ञान लिया था। यह जानकारी शुक्रवार को दो बजे मिली।