बागपत: गेटवे पब्लिक स्कूल बागपत में पुलिस की पाठशाला में SP ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया
Baghpat, Bagpat | May 16, 2026 शनिवार की दोपहर करीब डेढ बजे गेटवे पब्लिक स्कूल बागपत में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी सूरज कुमार राय ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी एवं कानून का सम्मान करने की सीख देते हुए समाज के प्रति जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया।