बूंदी: भाजपा नेता रुपेश ने मनीष मीना हत्याकांड के संबंध में सीएमओ को किया अवगत
Bundi, Bundi | Nov 6, 2024 युवा शिक्षक मनीष मीणा की निर्मम हत्याकांड को लेकर भाजपा नेता रूपेश शर्मा ने बुधवार को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय में जानकारी देकर सारे मामले से अवगत कराया है । भाजपा नेता रूपेश शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर मीणा समाज के लोगो व परिजनो से पूरे मामले मे जानकारी लेकर परिजनो को ढाढंस बंधाते हुये घटना पर गहरा रोष प्रकट किया है।