बूंदी: मृतक शिक्षक के परिजनों को आर्थिक सहायता एवं अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरा मीणा समाज
Bundi, Bundi | Nov 5, 2024 शहर के लंकागेट जिला अंबेडकर सर्किल पर सोमवार रात्रि को अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू मारकर शिक्षक मनीष मीणा की हत्या करने से नाराज मीणा समाज के लोग आज सुबह जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गए। मीणा समाज द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी एवं मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग की गई। वहीं प्रशासन समाज के पदाधिकारी से समझाइश करने में लग रहा।