बूंदी: अध्यापक की हत्या पर शिक्षक संघ का फूटा रोष, जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और सजा की मांग की
Bundi, Bundi | Nov 5, 2024 सोमवार को ढाबे पर कहासुनी के बाद शहर के लंकागेट में चाकू मारकर शिक्षक की हत्या करने के मामले में राजस्थान पंचायत राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ बूंदी के बैनर तले शिक्षकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर शिक्षक के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। शिक्षकों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है