चरखारी: चरखारी थाना पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ 1 युवक को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
महोबा एसपी शशांक सिंह के निर्देशन में अवैध शस्त्र अभियान के तहत चरखारी पुलिस ने रिवई गौशाला मोड़ के पास से 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अर्जुन पुत्र राजू उर्फ चेतराम उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम रिवई हालपता जुम्मा कॉलोनी साहिबाबाद गाजियाबाद को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 1 अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 1 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।