हरनौत: हरनौत प्रखंड में दुर्गा पूजा पर्व धूमधाम से संपन्न, देर रात तक पंडालों-बाजारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हरनौत प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा का पर्व आस्था, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मंगलवार की देर रात शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। गांव से लेकर बाजार तक मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। हरनौत बाजार, चेरो बाजार, बोधनगर बाजार, तेलमर, सरथा और कल्याणबिगहा समेत विभिन्न स्थानों पर बने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन