चित्रकूट मऊ तहसील क्षेत्र के बरगढ़ मोड़ से बरगढ़ बाजार तक SDM अध्यक्षता में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान मऊ तहसील क्षेत्र के बरगढ़ मोड़ से बरगढ़ बाजार तक आज रविवार की सुबह 11:00 बजे से उप जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है उपजिला अधिकारी राम ऋषि रमन निर्देश पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया गया है बता दे कि इस रोड पर दुकानदारों और स्थानीय लोगों द्वारा चबूतरे व अन्य निर्माण का सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी तथा आए दिन जाम की स्थिति बन जाती थी और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था यह कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाने के उद्देश्य की गई है उपजिला अधिकारी ने बताया कि अभियान शुरू करने से पहले लोगों को मुनादी कराकर स्वयं अतिक्रमण हटा लेने के निर्देश दिए गए थे पर निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया इसके बाद बुलडोजर की कार्रवाई की गई है उपजिला अधिकारी राम ऋषि रमन ने कहा कि क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा उन्होंने लोगों से सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा न करने और स्वयं अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है अभियान के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस टीम मौजूद रही तथा मौके पर लेखपाल क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे